निकासी व्यवस्था खराब होने से गली में जमा गंदा पानी
मीडिया रिपोर्ट, खरखौदा –
छपड़ेश्वर मंदिर के पास वाली गली में जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण गंदा पानी जमा हो गया है, जिससे स्थानीय लोगों को आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने जल्द से जल्द समस्या के समाधान की मांग की है।
रीतू राणा, नीलम, सोनू, मोहित, अजय, सुनीता और सुमित्रा ने बताया कि उनकी गली में लंबे समय से जल निकासी की सुविधा न होने के कारण वे लगातार परेशानी झेल रहे हैं। कई बार इस मुद्दे को उठाने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है। गली में जमा दूषित पानी उनके घरों के सामने तक पहुंच गया है, जिससे उनका आना-जाना मुश्किल हो गया है। अब तो लोगों को मजबूरी में उसी गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से जल्द जल निकासी की उचित व्यवस्था करने की मांग की है।
Stagnant Water in Street Due to Poor Drainage System
Media Report, Kharkhoda-
Due to the lack of proper drainage, dirty water has accumulated in the street near the Chapdeshwar Temple, causing serious inconvenience to the residents. Locals are demanding immediate action to resolve the issue.
Residents Ritu Rana, Neelam, Sonu, Mohit, Ajay, Sunita, and Sumitra said they have been facing this problem for a long time due to the absence of a proper drainage system in their lane. Despite repeatedly raising the issue, no action has been taken so far. Dirty water is stagnating in front of their houses, making it difficult for them to enter or exit their homes. They are left with no option but to wade through the contaminated water. The locals have urged the authorities to take immediate steps for water drainage.
Comments
No more comments to display.