काम आई सख्ती, शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित हुई परीक्षा
उपायुक्त डा0 मनोज कुमार सहित सभी एसडीएम व अन्य अधिकारियों ने लगातार किया परीक्षा केन्द्रों का दौरा
बाहरी हस्तक्षेप रोकने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहा, हस्तक्षेप करने वालों की विडियोग्राफी कर गिरफ्तार करने के आदेश
मीडिया रिपोर्ट, सोनीपत।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बॉर्ड की परीक्षा के दौरान की गई प्रशासनिक सख्ती सोमवार को काम आई। जिला के सभी परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा पूरी तरह से शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित हुई। किसी भी परीक्षा केन्द्र से बाहरी हस्तक्षेप की कोई सूचना नहीं मिली। उपायुक्त डा. मनोज कुमार सहित सभी एसडीएम व प्रशासनिक अधिकारी लगातार परीक्षा केन्द्रों का दौरा करते रहे। अतिरिक्त पुलिस बल सभी परीक्षा केन्द्रों पर पहले से ही तैनात रहा।
उपायुक्त डा. मनोज कुमार ने सोमवार को स्वयं परीक्षा के दौरान व्यवस्था बनाए रखने की कमान संभाली। उन्होंने पिछले दो दिन सभी प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के साथ मिटिंग कर जो निर्देश दिए थे सुबह से ही उनकी पालना सुनिश्चित की गई। उपायुक्त ने जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया के साथ सबसे पहले मुरथल गांव स्थित राजकीय वरिष्ट माध्यमिक विद्यालय में बनाए गए परीक्षा केन्द्रों का दौरा किया। यहां एसएचओ मुरथल स्वयं मौजूद थे। उपायुक्त ने निर्देश दिए कि परीक्षा में कोई भी बाहरी हस्तक्षेप नहीं होना चाहिए।
इसके बाद उन्होंने कुण्डली स्कूल का दौरा किया। यहां सैंटर के कुछ कमरों को बाहरी दीवार के पास से दूसरी बिल्डिंग में शिफ्ट करने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होने खरखौदा कन्या व ब्वॉयज स्कूल का दौरा किया। यहां भी कन्या स्कूल के कुछ कमरों को बदलने के निर्दश दिए।
उपायुक्त ने इसके पश्चात फरमाना व भट्ठगांव के स्कूलों मे बनाए गए सैंटरों का निरीक्षण किया। यहां दीवारों से बाहर खेतों में कुछ युवा खड़े हुए थे। इस पर उपायुक्त ने डयूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों व सैंटर सुपरीडेंट को निर्देश दिए कि जो भी इस तरह के तत्व परीक्षा में बाधा पहुँचाने की कोशिश करें उनकी विडियोग्राफी करवायें और मकदमा दर्ज कर गिरफ्तार करें।
उपायुक्त ने कहा कि परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही या बाहरी हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं भारी पुलिस बल की तैनाती भी सभी परीक्षा केन्द्रों पर रही। सभी एसएचओ, एसीपी, डीसीपी व अन्य अधिकारी भी परीक्षा केन्द्रों पर लगातार गस्त करते रहे।
Strict Measures Prove Effective, Exam Conducted Peacefully
Media Report, Sonipat –
The strict administrative measures implemented during the Haryana School Education Board examinations proved effective on Monday, ensuring that the exams were conducted peacefully across all examination centers in the district. No reports of external interference were received from any center. Deputy Commissioner Dr. Manoj Kumar, along with all SDMs and administrative officers, continuously inspected examination centers. Additionally, extra police forces were deployed at all centers in advance.
Deputy Commissioner Dr. Manoj Kumar personally oversaw the arrangements during the examinations on Monday. The directives he had issued in meetings with administrative and police officials over the past two days were strictly enforced from the start of the exams. Accompanied by District Education Officer Naveen Gulia, he first visited the examination center at the Government Senior Secondary School in Murthal village, where the SHO of Murthal was also present. He instructed that no external interference should be allowed in the examination process.
Following this, he visited Kundli School, where he directed the relocation of some examination rooms to another building away from the outer wall. Later, he inspected Kharkhoda Girls’ and Boys’ Schools, issuing similar room relocation instructions for the girls' school. Further inspections were conducted at examination centers in Farmana and Bhathgaon, where some youth were found standing in the fields outside the walls. The Deputy Commissioner instructed the on-duty police personnel and center superintendent to record videos of any individuals attempting to disrupt the exams and ensure their immediate arrest by filing a case against them.
Dr. Manoj Kumar warned that any negligence or external interference during the examination process would not be tolerated. To maintain strict security, a large police force was deployed at all examination centers, and SHOs, ACPs, DCPs, and other officials patrolled the centers continuously.
Comments
No more comments to display.