मोतियाबिंद से ग्रस्त है कांग्रेस : पंडित मोहन लाल बड़ौली
- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने साधा कांग्रेस पर निशाना
- कांग्रेस गुटबाजी में उलझी, विकास नहीं आता नज़र : मोहन लाल बड़ौली
मीडिया रिपोर्ट, सोनीपत।।
नायब सरकार के बजट पर विधानसभा में आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है। बजट पर विपक्ष द्वारा लगातार उठाए जा रहे सवालों पर पलटवार करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला और कहा कि कांग्रेस मोतियाबिंद से ग्रस्त है, कांग्रेस को प्रदेश में विकास के काम नज़र नहीं आते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी आपसी गुटबाजी में इतनी व्यस्त है कि उन्हें हरियाणा में पिछले दस सालों में हुए विकास कार्य दिखाई ही नहीं दे रहे हैं।
सोनीपत में पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बड़ौली ने कहा कि हरियाणा में पहली बार 2 लाख हज़ार करोड़ से अधिक रूपए का एतिहासिक बजट पेश किया गया है। उन्होंने बताया कि यह ऐसा पहला बजट है जिसमें प्रदेश भर से आए लगभग 11 हज़ार सुझावों को शामिल करके बेहतरीन बजट हरियाणा की जनता को दिया गया है। बजट को लेकर विपक्ष द्वारा लगाए जा रहे आरोपों पर जवाब देते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस हमेशा झूठ की राजनीति करती है और लोगों को बरगलाने में विश्वास करती है, जबकि भाजपा सबका साथ- सबका विकास और सबका विश्वास की विचारधारा में यकीन करती है।
श्री बड़ौली ने कहा कि नायब सरकार ने सभी वर्गों और सभी क्षेत्रों को ध्यान में रखते हुए नायाब बजट पेश किया है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार की कथनी और करनी में कोई फर्क नहीं है, जो भी संकल्प पत्र में भाजपा ने वादे किए हैं उनको पूरा करने के लिए नायब सरकार संकल्पबद्ध है और उसकी झलक इस बजट में दिखाई दी है। उन्होंने कहा कि लाड़ो लक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं को हर महीने धनराशि देने, किसानों को 24 फसलों पर एमएसपी और युवाओं को रोज़गार देने के वादों पर सरकार खरा उतर रही है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने कहा कि नायब सरकार में लगातार प्रदेश हित में काम हो रहा है, जबकि कांग्रेस अपने घरेलू झगड़ों में और आपसी टांग खिंचाई में व्यस्त है। भाजपा अध्यक्ष मोहनलाल बडौली ने कांग्रेस को सलाह देते हुए कहा कि सिर्फ मीडिया में बयानबाज़ी करने के बजाय कांग्रेस को ग्राउंड पर जाना चाहिए और सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों को देखना चाहिए।
Suffers from Cataract: Pandit Mohan Lal Badoli
- BJP State President Badoli Targets Congress
- Congress Engrossed in Internal Conflicts, Fails to See Development: Mohan Lal Badoli
Media Report, Sonipat:
The exchange of accusations over the budget of the Nayab government continues in the Assembly. Responding to the continuous questions raised by the opposition, BJP State President Pandit Mohan Lal Badoli launched a sharp attack on the Congress, stating that the party suffers from cataract and fails to recognize the development in the state. He said that Congress is so caught up in internal conflicts that it is unable to see the development work carried out in Haryana over the past ten years.
Historic Budget for Haryana
Speaking to journalists in Sonipat, BJP State President Badoli highlighted that, for the first time, Haryana has presented a historic budget exceeding ?2 lakh crore. He emphasized that this is the first budget created by incorporating nearly 11,000 suggestions from across the state. Responding to allegations from the opposition, Badoli accused the Congress of engaging in deceptive politics and misleading people, while the BJP remains committed to its ideology of ‘Sabka Saath, Sabka Vikas, Sabka Vishwas’.
Government Committed to Promises
Badoli further stated that the Nayab government has presented an outstanding budget considering all sectors and communities. He asserted that the government’s actions align with its promises, as reflected in the budget. Schemes like the Ladli Lakshmi Yojana for women, MSP on 24 crops for farmers, and employment opportunities for youth demonstrate the government’s commitment to fulfilling its promises.
Congress Busy in Internal Struggles
Badoli criticized the Congress, claiming that while the Nayab government is working for the welfare of the state, the Congress remains entangled in internal disputes and political infighting. He advised the Congress to stop making baseless media statements and instead visit the ground to witness the development work undertaken by the government.
Comments
No more comments to display.