नाहरी गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए 3 करोड़ 58 लाख रुपए का टेंडर मंजूर: कृष्णा गहलावत
गांव के लोगों ने विधायक के पास पहुंचकर किया धन्यवाद
मीडिया रिपोर्ट, सोनीपत।।
राई से विधायक कृष्णा गहलावत ने बताया कि नाहरी गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए 3 करोड़ 58 लाख रुपए का टेंडर मंजूर हो गया है। उन्होंने बताया कि जल्द ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इससे नाहरी व आसपास के गांव को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी। वही गांव को सौगात मिलने पर शनिवार को नाहरी गांव के सैकड़ो लोगों ने विधायक निवास पहुंचकर उनका धन्यवाद भी किया।
उन्होंने कहा कि यह टेंडर विधायक श्रीमती कृष्णा गहलावत के प्रयास से मंजूर हुआ है। विधायक ने बताया कि आज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण के लिए 3,58,63,280 रूपयें का टेन्ड़र जारी किया है। उन्होंने कहा कि वह राई हल्के के विकास को लेकर पूरी तरह से कृत संकल्प है।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र के सभी गांव में जितने भी विकास कार्य है हैं वह सभी जल्द से जल्द पूरे किए जाएंगे। विकास कार्यों को लेकर वह स्वयं प्रतिदिन निगरानी करती हैं और अधिकारियों को दिशा निर्देश भी देती हैं। उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया कि वह गांव के विकास कार्यों को लेकर जो भी समस्याएं हैं उन्हें बताएं ताकि उनका स्थानीय स्तर पर और चंडीगढ़ स्तर पर तुरंत समाधान करवा सके।
Tender Approved for Primary Health Center in Nahri Village Worth Rs. 3.58 Crore: Krishna Gehlawat
Villagers Thank MLA for the Initiative
Media Report, Sonipat:
MLA Krishna Gehlawat from Rai constituency announced that a tender worth Rs. 3.58 crore has been approved for the construction of a primary health center in Nahri village. She added that the construction work will begin soon, providing improved healthcare facilities to the residents of Nahri and nearby villages.
On Saturday, hundreds of villagers from Nahri visited the MLA’s residence to express their gratitude for this development.
MLA Krishna Gehlawat stated that this tender was approved due to her efforts and highlighted her commitment to the development of the Rai constituency. She shared that a tender worth ?3,58,63,280 has been issued for the health center’s construction.
She emphasized her dedication to completing all developmental projects in the region promptly. The MLA personally monitors ongoing projects daily and provides necessary instructions to officials.
She urged the villagers to bring any issues related to development projects to her attention so that they can be resolved immediately, either at the local level or through coordination with Chandigarh.
Comments
No more comments to display.