नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति का मूल आधार, शिक्षा को संकुचित सोच के दायरों से बाहर निकालकर 21वीं सदी के आधुनिक विचारों से जोडऩा है-विधायक देवेन्द्र कादियान
-लड़कियों को शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाने का एकमात्र हथियार है शिक्षा
-विधायक देवेन्द्र कादियान ने किया ताऊ देवीलाल राजकीय महिला महाविद्यालय मुरथल में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 पर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ
मीडिया रिपोर्ट, सोनीपत।।
ताऊ देवीलाल राजकीय महिला महाविद्यालय मुरथल में शनिवार को राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ बतौर मुख्यातिथि गन्नौर से विधायक देवेन्द्र कादियान ने किया।
उन्होंने उपस्थित छात्राओं को संबंधित करते हुए कहा कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति का मूल आधार, शिक्षा को संकुचित सोच के दायरों से बाहर निकालना और उसे 21वीं सदी के आधुनिक विचारों से जोडऩा है। नई शिक्षा नीति के लागू होने से पूरे देश में एक नए युग की शुरूआत हुई है, जिससे भारत का नव-निर्माण होगा और युवाओं का भविष्य भी स्वर्णिम होगा।
विधायक ने कहा कि शिक्षा की इस क्रान्ति में हम सबको बढ़-चढ़ कर भाग लेना है और राष्ट्र हित में भारत के भविष्य को नई शिक्षा नीति के अनुरूप ढालने का सकारात्मक प्रयास करना है।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को देश में सफलतापूर्वक लागू करने में विश्वविद्यालयों की महत्वपूर्ण भूमिका है। इस नीति के तहत विश्वविद्यालयों में वर्तमान की मांग के अनुसार नए रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस नीति में मल्टीपल एंट्री और एग्जिट (बहु स्तरीय प्रवेश एवं निकासी) व्यवस्था लागू की गई है, जो कि छात्रों के लिए हितकर होगी।
उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति में सांकेतिक एवं चिन्हित भाषा का प्रयोग, एक भारत-श्रेष्ठ भारत तथा वन नेशन-वन डिजिटल प्लेटफार्म आदि कार्यक्रमों को भी पूरी तरह लागू किया गया है। उन्होंने छात्रों का आह्वïान किया कि वे पूरी ईमानदारी व लगन के साथ शिक्षा ग्रहण करें क्योंकि शिक्षा ही वो हथियार है जो हमारी बेटियों को आगे बढऩे और आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका निभा सकता है। इस दौरान 650 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
इस मौके पर बीडीपीओ अंकुर कुमार, महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ० सीमा ठाकरान, कीनोट स्पीकर के रूप में डॉ० शेफाली नागपाल, भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय खानपुर कलां की डायरेक्टर एचआरडीसी डॉ० बंटी कुमार, डॉ० रवि भूषण, डॉ० अनुप्रिया पूनिया सहित डॉ० सुनील पवार, प्रोफेसर कोमल वर्मा, डॉ० विकास मलिक, संदीप कुमार, डॉ० प्रवीण वर्मा, डॉ० मनोज दहिया एवं महाविद्यालय के समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
The Core of the New National Education Policy is to Connect Education with 21st-Century Modern Ideas Beyond Narrow Thinking: MLA Devender Kadian
- Education is the Only Weapon to Educate and Empower Girls
• MLA Devender Kadian Inaugurates National Seminar on National Education Policy-2020 at Tau Devi Lal Government Women’s College, Murthal
Media Report, Sonipat:
A national seminar on the National Education Policy-2020 was organized at Tau Devi Lal Government Women’s College, Murthal, on Saturday. Ganaur MLA Devender Kadian inaugurated the seminar as the chief guest. Addressing the students, he stated that the essence of the new National Education Policy (NEP) lies in moving education beyond the boundaries of narrow thinking and connecting it with the modern ideas of the 21st century. He emphasized that the implementation of NEP has marked the beginning of a new era in India, paving the way for the nation’s reconstruction and a brighter future for its youth.
MLA Kadian highlighted the importance of collective participation in this educational revolution and encouraged everyone to work positively toward shaping India’s future in line with NEP. He stressed the significant role of universities in successfully implementing this policy by introducing new job-oriented courses based on current demands.
He mentioned that the policy incorporates a multiple entry and exit system, which is student-friendly, along with symbolic and designated languages, the Ek Bharat-Shreshtha Bharat initiative, and the One Nation-One Digital Platform program. Addressing the students, he urged them to pursue their education with dedication, as education is the key weapon to empower and make daughters self-reliant.
The seminar witnessed the participation of 650 attendees.
Prominent attendees included BDPO Ankur Kumar, College Principal Dr. Seema Thakran, keynote speaker Dr. Shefali Nagpal, HRDC Director of Bhagat Phool Singh Women’s University Dr. Bunty Kumar, Dr. Ravi Bhushan, Dr. Anupriya Poonia, Dr. Sunil Pawar, Professor Komal Verma, Dr. Vikas Malik, Sandeep Kumar, Dr. Praveen Verma, Dr. Manoj Dahiya, and the entire college staff.
Comments
No more comments to display.