मेहनत का कोई शॉर्टकट नहीं होता-भाटिया
मीडिया रिपोर्ट, सोनीपत।।
मेहनत का कोई शार्टकट नहीं होता: भाटिया , सोनीपत, अम्बेडकर एजुकेशनल सोसायटी सोनीपत के प्रधान सत्यवान भाटिया एवं समिति के सदस्यों ने लेफ्टिनेंट मीत सिंघल को घर जाकर किया सम्मानित। भाटिया ने कहा कि मीत सिंघल ने यह साबित कर दिखाया है कि मेहनत का कोई शार्टकट नहीं होता इंसान को निरंतर प्रयास जारी रखना चाहिए जैसे कि मीत सिंघल ने चौथे प्रयास में सिडिएस एग्जाम को क्लीयर कर लेफ्टिनेंट पद को हासिल किया है। उन्होंने कहा कि मीत सिंघल हमारे समाज के बच्चों के लिए प्रेरणा स्रोत भी क्योंकि सिडिएस एग्जाम में किसी भी वर्ग के विद्यार्थियों को को किसी भी प्रकार कि छूट नहीं मिलती ओर पूरे भारतवर्ष के बच्चे एग्जाम में होते हैं और भारतवर्ष में 51वां रैंक हासिल करना अपने आप में एक गौरव की बात है।
अम्बेडकर एजुकेशनल सोसायटी सोनीपत के सचिव जगमेंद्र सिंह ने मीत सिंघल को बधाई देते हुए कहा कि भविष्य में भी आप अनेक ऊंचाईयों छूएं ओर भविष्य में बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए मोटिवेट करते रहे।मीत सिंघल ने बताया कि हर छात्र को एक मकसद से शिक्षा प्राप्त करनी चाहिए कि मुझे इस पद को हासिल करना है और यह यह भी सच्चाई की मेहनत का कोई शार्टकट नहीं होता एक दिन सफलता अवश्य मिलेगी।इस अवसर पर अम्बेडकर एजुकेशनल सोसायटी सोनीपत के प्रधान सत्यवान भाटिया, सचिव जगमेंद्र सिंह, महेंद्र पाल सिंह कोषाध्यक्ष, सुलतान सिंह भौरिया, कुलदीप राज, सुरेन्द्र कुमार, रविन्द्र भाटिया, सुरेश कुमार, इत्यादि समिति के सदस्य मौजूद रहे।
There is No Shortcut to Hard Work - Bhatia
Media Report, Sonipat –
"There is no shortcut to hard work," said Satyawan Bhatia, President of Ambedkar Educational Society, Sonipat, as he and the committee members honored Lieutenant Meet Singhal at his residence.
Bhatia praised Meet Singhal’s perseverance, highlighting that his success proves that consistent effort is the key to achievement. Meet Singhal cleared the CDS exam on his fourth attempt, securing the prestigious rank of Lieutenant. Bhatia emphasized that Meet Singhal is an inspiration for young aspirants, as the CDS exam does not offer any relaxation to candidates from any category, making the competition tough at the national level. Securing the 51st rank in India is a matter of pride.
Jagmendra Singh, Secretary of Ambedkar Educational Society, congratulated Meet Singhal and wished him success in his future endeavors. He also encouraged him to continue motivating young aspirants to achieve their dreams.
During the event, Meet Singhal advised students to pursue education with a clear goal and believe in hard work, as there is no shortcut to success—persistence will eventually lead to victory.
The event was attended by Satyawan Bhatia (President), Jagmendra Singh (Secretary), Mahendra Pal Singh (Treasurer), Sultan Singh Bhauria, Kuldeep Raj, Surendra Kumar, Ravindra Bhatia, Suresh Kumar, and other committee members.
Comments
No more comments to display.