केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने #UnionBudget2025 पेश किया, विकास उपायों और बिहार में मखाना बोर्ड की घोषणा
मीडिया रिपोर्ट,दिल्ली:
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, "हमारी अर्थव्यवस्था सभी प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेजी से बढ़ रही है। पिछले 10 वर्षों के हमारे विकास ट्रैक रिकॉर्ड और संरचनात्मक सुधारों ने वैश्विक ध्यान आकर्षित किया है। इस अवधि में भारत की क्षमता और संभावनाओं पर विश्वास और बढ़ा है।
हम अगले 5 वर्षों को सबका विकास को साकार करने और सभी क्षेत्रों के संतुलित विकास को प्रोत्साहित करने के एक अनूठे अवसर के रूप में देखते हैं।" केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, "इस बजट में प्रस्तावित विकास उपाय 10 व्यापक क्षेत्रों में हैं, जिनमें गरीबों, युवाओं, किसानों और महिलाओं पर ध्यान केंद्रित किया गया है।"
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, "बिहार में मखाना बोर्ड का गठन किया जाएगा। मखाना के उत्पादन, प्रसंस्करण, मूल्य संवर्धन और विपणन को बेहतर बनाने के लिए मखाना बोर्ड की स्थापना की जाएगी। इस कार्य में लगे लोगों को FPO के रूप में संगठित किया जाएगा।
Union Finance Minister Nirmala Sitharaman Presents #UnionBudget2025
Media Report, Delhi:
Union Finance Minister Nirmala Sitharaman stated, "Our economy is the fastest-growing among all major economies. The growth track record and structural reforms over the past 10 years have attracted global attention. During this period, confidence in India's potential and capabilities has further strengthened. We see the next five years as a unique opportunity to realize ‘Sabka Vikas’ (development for all) and promote balanced growth across all sectors."
She further emphasized, "The development measures proposed in this budget span across 10 broad sectors, with a special focus on the poor, youth, farmers, and women."
Additionally, the Finance Minister announced, "A Makhana Board will be established in Bihar to improve the production, processing, value addition, and marketing of makhana (fox nuts). Those engaged in this work will be organized as Farmer Producer Organizations (FPOs)."
Comments
No more comments to display.