वैँटिलेटर ना मिलना मौत का कारण, बच्ची के पापा ने दी सेक्टर 27 में शिकायत
GH सोनीपत और PGIMS रोहतक के खिलाफ इलाज में लापरवाही के आरोप, कानूनी कारवाई की माँग।
मीडिया रिपोर्ट, सोनीपत
।पानी में डूबने के बाद समय पर इलाज ना मिलने और इलाज में लापरवाही बरतने के खिलाफ 1 साल की बच्ची प्रासिता के पिता पवन अहिरवार ने थाना सेक्टर 27 में GH सोनीपत और PGIMS रोहतक पर कानूनी कारवाई करने की माँग करते हुवे न्याय की गुहार लगाई है। शिकायत में उन्होंने बताया कि स्वास्थय विभाग सोनीपत व PGIMS रोहतक की लापरवाही के चलते हुई मेरी बेटी की मौत हुई है। मैं राज मिस्त्री का काम करता हूँ। मेरी छोटी बेटी प्रासिता जिसकी उम्र एक साल 2 महिने थी, जो 31 मई 2025 को पानी के टब में डूब गई थी। जिसको में अपनी पत्नी नौनी के साथ सिविल अस्पताल सोनीपत में लेकर गया। जहाँ पर उसका प्राथमिक उपचार किया गया। अस्पताल प्रशासन ने बच्ची को ऑक्सीजन देने के लिए वेंटीलेटर ट्यूब लगाई। उसके बाद उन्होंने उसको PGIMS रोहतक रैफर कर दिया। हमने CMO के पास गुहार लगाई कि हमारी बेटी की हालत ज़्यदा ख़राब है यहीं इलाज कर दीजिए। लेकिन उन्होने नहीं सुनी। करीब 2 बजे हम PGIMS रोहतक एम्बुलेंस से पहुंच गए। पहुँचने के बाद से रात 8:30 बजे तक मेरी बेटी का कोई उपचार नहीं किया गया। जैसे हम सोनीपत से लेकर गए वैसे ही बेड परलेटाए रखा। मेरी बेटी के मुँह व नाक से खून आ रहा था। जब हमने उनसे पूछा तो डॉक्टर्स ने बताया कि वैँटिलेटर ट्यूब गलत लगाई हुई है तो हमने उसको बदलने की कही लेकिन नहीं बदली गई। हमने हमारी बेटी को वैँटिलेटर सपोर्ट देने की कही जिस पर जवाब मिला की किसी बड़े डाक्टर की सिफारिश लगवाओ। हम गरीब लोग कहाँ से सिफारिश लगवाते। हमारे बाद में आए मरीज को सिफारिश से वैँटिलेटर दे दिया गया। अन्त में मेरी बेटी जिन्दगी की जंग हार गई। जिसके जिम्मेवार सीधे तौर पर सोनीपत नागरिक अस्पताल और PGIMS रोहतक है। उनकी लापरवाही और इलाज में देरी और समय पर वैँटिलेटर ना देने के चलते मेरी बेटी प्रासिता की मौत हो गई। बेटी के पिता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। उन्होने कहा जिनके द्वारा इलाज में लापरवाही बरती गई जाँच कर कठोर कारवाई हो ताकि भविष्य में किसी गरीब के बच्चे के साथ इस प्रकार का दोहरा मापदंड ना अपनाया जाए।
*देवेन्द्र गौतम से पैरवी करने के लिए निवेदन*
लड़की के पिता पवन अहिरवार ने बच्ची को न्याय दिलाने में साथ आने के लिए समाजिक कार्यकर्ता एवं अधिवक्ता देवेन्द्र गौतम से निवेदन किया है। पवन ने देवेन्द्र गौतम के नाम पत्र लिखते हुवे कहा की आप हमारे साथ शुरू से अन्त तक रहे। हमारा यहाँ कोई नहीं है। मेरी बेटी व हमें न्याय दिलवाने में आप हमारी मदद करे। हम मेहनत मजदूरी करने वाले लोग है। हमारी ज्यादा जान-पहचान भी नहीं है। अत: आप हमारी ओर से हमारे केस की पैरवी करें। हमें आप पर पूरा भरोसा है।
*देवेन्द्र गौतम ने परिवार को दिया आश्वासन।*
देवेन्द्र गौतम ने बताया की बच्ची के पिता की तरफ से मुझे पत्र मिला है जिसमें बच्ची और परिवार को न्याय दिलाने की बात कही है। मैं परिवार के साथ पहले की तरह हूँ। बेटियां सबकी सांझी होती है। प्रासिता भी मेरी बेटी की तरह है। मैंने परिवार को आश्वासन दिया है और मैं पुरा प्रयास करुँगा की इलाज में लापरवाही बरतने वाले सभी डॉक्टर्स पर कड़ी कारवाई हो और GH सोनीपत के हालात सुधर सकें।
Ventilator Denial Leads to Child’s Death, Father Files Complaint in Sector 27
Negligence Alleged Against GH Sonepat and PGIMS Rohtak; Father Demands Legal Action
Media Report, Sonepat:
Pawan Ahirwar, father of one-year-old Prasita, has filed a complaint at Sector 27 police station, seeking legal action against GH Sonepat and PGIMS Rohtak for alleged negligence in treatment, which he claims led to his daughter’s death.
In his complaint, Pawan stated that his daughter drowned in a water tub on May 31, 2025. He and his wife, Nauni, rushed her to Civil Hospital Sonepat, where she received primary treatment and was put on an oxygen ventilator tube. However, the hospital soon referred the baby to PGIMS Rohtak. Pawan pleaded with the CMO to continue treatment in Sonepat due to the critical condition of the child, but the request was ignored.
The family reached PGIMS Rohtak around 2 PM, but according to Pawan, no medical treatment was provided until 8:30 PM. The child was left on a bed in the same condition as when they arrived from Sonepat. Blood started oozing from the baby’s mouth and nose. Upon inquiry, doctors admitted that the ventilator tube had been inserted incorrectly. Despite requests, it was not replaced.
When the parents asked for ventilator support, they were told to arrange a recommendation from a senior doctor. “We are poor—where would we get a recommendation?” said Pawan. Shockingly, another patient who arrived later was provided a ventilator due to such a recommendation. Eventually, baby Prasita succumbed to her condition.
Pawan holds GH Sonepat and PGIMS Rohtak directly responsible, citing negligence, delayed treatment, and denial of ventilator support as the reasons for his daughter’s death. He has pleaded with the police to investigate and take strict action against those responsible so that no other underprivileged child faces such injustice in the future.
Request to Advocate Devendra Gautam for Support
Pawan Ahirwar has reached out to social worker and advocate Devendra Gautam, requesting his support in the pursuit of justice for his daughter. In a letter addressed to Gautam, Pawan wrote, “You have been with us from the beginning. We have no one else here. Please help us get justice for our daughter. We are daily wage laborers and don’t have connections. Kindly represent our case—we have complete faith in you.”
Devendra Gautam Assures Full Support to the Family
Responding to the letter, Advocate Devendra Gautam confirmed that he has received the request from the grieving father. “Daughters belong to everyone, and Prasita is like my own daughter. I stand with the family and assure them of my complete support. I will do everything possible to ensure that the negligent doctors are held accountable and that conditions at GH Sonepat improve.”
Comments
No more comments to display.