दोदवा के विनोद का भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम में चयन
मीडिया रिपोर्ट, सोनीपत:
गांव दोदवा निवासी विनोद कुमार का चयन भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम में हुआ है। यह टीम 21 से 27 सितंबर तक हैदराबाद में आयोजित होने वाली "राजीव गांधी चैंपियंस ट्रॉफी" में भाग लेगी।
विनोद कुमार पहले भी भारत की ओर से कई अंतरराष्ट्रीय मैचों में शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं और वर्तमान में हरियाणा दिव्यांग क्रिकेट टीम के नियमित सदस्य हैं।
वे एक सहकारी चीनी मिल में कार्यरत हैं, जहां तत्कालीन एसडीएम आशीष वशिष्ठ और कमांडिंग ऑफिसर व सीईओ जितेंद्र शर्मा ने उन्हें निरंतर सहयोग और मार्गदर्शन प्रदान किया। हाल ही में प्रबंध निदेशक अंकिता वर्मा ने भी उनके क्रिकेट करियर को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
विनोद कुमार भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष जसवीर दोदवा के छोटे भाई हैं। उनके भारतीय टीम में चयन की खबर से दोदवा गांव और आसपास के क्षेत्र में खुशी की लहर है। ग्रामीणों ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस मौके पर जसवीर दोदवा, सुरेंद्र, बलजीत, राममेहर, रामनिवास, रामकुमार, लीला और विकास दहिया सहित कई लोग मौजूद रहे।
Vinod from Dodwa Selected for Indian Divyang Cricket Team
Media Report, Sonipat:
Vinod Kumar, a resident of Dodwa village, has been selected for the Indian Divyang (differently-abled) cricket team. The team will participate in the Rajiv Gandhi Champions Trophy, scheduled to be held in Hyderabad from September 21 to 27.
Vinod has consistently delivered impressive performances on international platforms, representing India multiple times. He is also a regular player for the Haryana Divyang Cricket Team.
He is employed at a cooperative sugar mill, where he received continuous support and guidance from former SDM Ashish Vashistha and Commanding Officer & CEO Jitendra Sharma. Recently, Managing Director Ankita Verma also played a key role in supporting his cricketing journey.
Vinod Kumar is the younger brother of former BJP District President Jasveer Dodwa. His selection has brought immense joy to the entire Dodwa village and surrounding areas. Locals congratulated him and wished him success in the future.
Several notable individuals including Jasveer Dodwa, Surendra, Baljit, Rammehar, Ramniwas, Ramkumar, Leela, and Vikas Dahiya were present to celebrate the occasion.
Comments
No more comments to display.