गर्मी में सोनीपत शहर में टैंकरों से होगी पानी की आपूर्ति
मीडिया रिपोर्ट, सोनीपत:
गर्मी में बिजली फॉल्ट या बूस्टिंग स्टेशनों की मोटरों में खराबी के चलते पानी की सप्लाई बाधित न हो, इसके लिए नगर निगम ने टैंकरों से पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था की है। सेक्टर-23 स्थित फायर स्टेशन से मेयर राजीव जैन व निगमायुक्त हर्षित कुमार ने पानी के टैंकरों को रवाना किया।
मेयर ने बताया कि गर्मियों में अक्सर जलापूर्ति बाधित होती है, इसलिए तीन महीने के लिए टैंकर किराए पर लिए गए हैं। पानी की आवश्यकता होने पर नागरिक 9416047000 या 8814870048 पर कॉल कर सकते हैं। गर्मी से पहले बूस्टिंग स्टेशनों की मरम्मत की जा चुकी है और रेनिवाल की संख्या बढ़ाने का प्रस्ताव भी तैयार किया गया है।
धूल नियंत्रण के लिए भी लगे वाहन
नगर क्षेत्र में धूल न उड़े और वातावरण स्वच्छ रहे, इसके लिए दो ट्रैक्टर वाहनों को भी मेयर और निगमायुक्त ने हरी झंडी दिखाई। निगमायुक्त ने बताया कि रोड स्वीपिंग मशीनें पहले से कार्यरत हैं, लेकिन कई बार पानी का छिड़काव आवश्यक हो जाता है। NCR में ग्रैप लागू होने पर पानी के छिड़काव की जरूरत और बढ़ जाती है। इस मौके पर कार्यकारी अभियंता पदम भूषण, सहायक अभियंता देवेंद्र खासा, अनिल ढुल और बिजेंद्र लाकड़ा भी उपस्थित रहे।
Water to Be Supplied by Tankers in Sonipat City During Summer
Media Report, Sonipat:
To ensure uninterrupted water supply during summer, especially in case of power faults or failures in boosting station motors, the Municipal Corporation has arranged for water to be delivered by tankers. Mayor Rajiv Jain and Municipal Commissioner Harshit Kumar flagged off the tankers from the fire station located in Sector-23.
The Mayor said that due to frequent water supply disruptions during the summer months, the corporation has rented tankers for three months. Citizens can request a tanker by calling 9416047000 or 8814870048. He added that boosting station infrastructure has been upgraded ahead of the heatwave, and a proposal to increase the number of rainwater wells (Renivals) is also in progress.
Dust Suppression Vehicles Also Deployed
To control dust on roads and in the environment, the Mayor and Commissioner also flagged off two dust suppression tractor vehicles. The Commissioner mentioned that although road-sweeping machines are operational, water sprinkling is sometimes necessary, especially when GRAP (Graded Response Action Plan) restrictions are in effect in the NCR. Executive Engineer Padam Bhushan and Assistant Engineers Devender Khasa, Anil Dhull, and Bijender Lakra were also present.
Comments
No more comments to display.