100, 300 व 400 मीटर में जीत दर्ज कराने को दौड़ी महिलाएं
-सुभाष स्टेडियम में सोनीपत शहरी खण्ड की महिलाओं के लिए किया गया था खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन
मीडिया रिपोर्ट, सोनीपत।।
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा शुक्रवार को सुभाष स्टेडियम में महिला खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजिन किया गया, जिसकी शुरूआत बतौर मुख्यातिथि परियोजना अधिकारी प्रवीण कुमारी द्वारा की गई। इस प्रतियोगिता में सोनीपत शहरी खण्ड में आने वाले क्षेत्र की 250 लड़कियों व महिलाओं ने भाग लिया। इस दौरान म्युजिकल चेयर प्रतियोगिता में गांव इंद्रावती ने प्रथम, राखी ने द्वितीय तथा लतीका ने तृतीय स्थान हासिल किया।
इसी प्रकार डिस्कस थ्रो प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मुकेश, दूसरा स्थान सुनीता तथा तीसरा स्थान हनीफा ने प्राप्त किया। इसके अलावा 100 मीटर दौड़ में ज्योति ने प्रथम, रूकसार ने द्वितीय तथा कविता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार 300 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान अंशु, दूसरा स्थान सविता तथा तीसरा स्थान कुशल ने हासिल किया।
इसके अलावा इस प्रतियोगिता में आयोजित 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान कोमल, द्वितीय स्थान प्रियंका तथा तृतीय स्थान कुशल ने प्राप्त किया। इसके साथ ही 05 किलोमीटर साईकिल रेस में प्रथम स्थान पर अंजु, दूसरे स्थान पर गायत्री तथा तीसरे स्थान पर मौसम रही।
इस दौरान परियोजना अधिकारी प्रवीण कुमार ने प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली महिला को 2100 रूपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली महिला को 1100 रूपये तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली महिला को 750 रूपये नकद पुरस्कार के रूप में देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी गीता रानी, सहायक संजीव, सुपरवाईजर सोनिया, पूजा, मोना, अंकिता, शीला तथा रजनी, डाटा इंट्री ऑपरेटर प्रदीप, मीनाक्षी व सीमा सहित विभाग का स्टॉफ व महिलाएं मौजूद रही।
Women Raced to Victory in 100, 300, and 400 Meters Competitions
• Sports competition organized for women of Sonipat urban block at Subhash Stadium
Media Report, Sonipat:
The Department of Women and Child Development organized a women’s sports competition on Friday at Subhash Stadium, inaugurated by Project Officer Praveen Kumari as the chief guest. A total of 250 girls and women from the Sonipat urban block participated in the event.
In the musical chair competition, Indravati village secured the first position, Rakhi took second place, and Latika came third. Similarly, in the discus throw competition, Mukesh won first place, Sunita secured second, and Hanifa took third.
In the 100-meter race, Jyoti came first, Rukhsar secured second place, and Kavita came third. In the 300-meter race, Anshu won first place, Savita secured second, and Kushal came third.
In the 400-meter race, Komal secured first place, Priyanka came second, and Kushal took third. Additionally, in the 5-kilometer cycling race, Anju secured first place, Gayatri came second, and Mausam took third.
During the event, Project Officer Praveen Kumar honored the winners with cash prizes: ?2,100 for first place, ?1,100 for second place, and ?750 for third place.
On this occasion, Women and Child Development Project Officer Geeta Rani, assistants Sanjeev, supervisors Sonia, Pooja, Mona, Ankita, Sheela, and Rajni, along with data entry operators Pradeep, Meenakshi, and Seema, as well as department staff and participants, were present.
Comments
No more comments to display.