महिला थाना सोनीपत द्वारा गांव बैयापुर, सोनीपत में महिलाओं को साइबर क्राईम के बारे में किया जागरूक
मीडिया रिपोर्ट, सोनीपत।।
SHO महिला थाना सोनीपत L/Insp. कविता व उसकी टीम के द्वारा गांव बैयापुर जिला सोनीपत में महिलाओं को साइबर क्राईम व उसके अधिकारों के बारे में जागरूक किया गया। साइबर अपराधी सोशल नेटवर्किंग साइटों, ईमेल, चैट रूम, नकली सॉफ्टवेयर, वेबसाइटों इत्यादि जैसे प्लेटफॉर्मों का उपयोग अपराध करने के लिए करते हैं। गांव की सभी महिलाओं को साइबर फ्रॉड से बचने के विभिन्न तरीके बताए गए ।
SHO महिला थाना ने बताया की किसी भी अंजान लिंक पर क्लिक न करे, अपना पासवर्ड समय समय पर बदलते रहे, OTP किसी को न बताए और अपनी जानकारी किसी के साथ भी साझा न करे। सभी महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों जैसे घरेलू हिंसा,खर्चा , समानता आदि के बारे में जागरूक किया गया ।
साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में भी महिलाओं को जागरूक किया गया। इस अवसर पर गांव की सभी महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
Women’s Police Station Sonepat Conducts Cyber Crime Awareness Program in Baiyapur Village
Media Report, Sonepat ||
SHO Women’s Police Station Sonepat, L/Insp. Kavita, and her team conducted an awareness session in Baiyapur village, Sonepat district, to educate women about cybercrime and their legal rights.
During the session, the team explained how cybercriminals exploit social networking sites, emails, chat rooms, fake software, and websites to commit fraud. Women were informed about various ways to protect themselves from cyber fraud.
SHO Women’s Police Station advised them not to click on unknown links, change passwords regularly, never share OTPs, and avoid disclosing personal information to anyone. Additionally, women were made aware of their legal rights concerning domestic violence, maintenance, and equality.
The importance of the cyber helpline number 1930 was also emphasized. The event witnessed active participation from the women of the village.
Comments
No more comments to display.